

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) समाजवादी मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन मुजहा नम्बर 1से 4 मे किया गया ,जहां 400 से अधिक मरीजों की जांच कर मुफ्त दवायें दी गई,विशेष तौर पर आजकल की मौसमी बीमारियों की दवायें मुफ्त दीं गईं,45 आंख के मरीज भी देखे गये,साथ-साथ पी डी ए पंचायत की बैठक भी की गई जिसको स्थानीय नेता लोंगों ने सम्बोधित किया विशेष तौर पर कमलेश मिश्र व मुकेश ने, डा. अजय अवस्थी के अलावा नरेश यादव,दिलशाद कादरी, विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी ने सम्बोधित किया ,जनता को डायल 100 व एम्बुलेंस के लिए 108 से घर घर पुलिस प्रशासन व चिकित्सा सुविधा पहुंचाई, महिलाओ को 40000 हजार दिये जाने के वादे को बताया ,समाजवादी नीतियों के बारे में जनता को रूबरू कराया एवं भाजपा सरकार को उखाड फेंककर अखिलेश यादव को मुख्य मंत्री बनाने के लिए साईकिल का बटन दबाकर वोट देने की अपील की।
