पलिया कलां (खीरी) छाजू राम केन ग्रोवर्स इण्टर कालेजभीरा-खीरी, जिला : लखीमपुर-खीरी में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की तैयारियाँ जोरों पर है। तहसील पलिया की तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएँ दिनांक 3.10.2026 से 4.10.2026 के मध्य छाजू राम केन ग्रोवर्स इण्टर कॉलेज, भीरा में सम्पन्न होंगी। प्रतियोगिता हेतु एथलेटिक्स ट्रैक एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ तैयार की जा चुकी हैं तथा इनका निरीक्षण भी किया जा चुका है।इस संबंध में विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकगणों की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं:इस अवसर पर संयोजक मुकुट बिहारी मिश्रा, खेल शिक्षक जितेन्द्र वर्मा, तथा सूर्य प्रकाश, अवध बिहारी शुक्ला, पुनीत अवस्थी ,कुलदीप त्रिपाठी, रामपाल सिंह, आलोक वाजपेयी, कलीम खान, जयप्रकाश, नारायण शर्मा, अखिलेश यादव, अमित सक्सेना, रजत मिश्रा, आरती पाण्डेय, जगरानी आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।