(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा वाइब्रेंट गाँव भूपनगर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन 01.10.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा ‘नागरिक कल्याण कार्यक्रम’ के अंतर्गत सीमा चौकी हंस नगर के कार्यक्षेत्र में स्थित वाइब्रेंट गाँव भूपनगर में आयोजन किया गया । यह शिविर डॉ. अश्वनी कुमार सिन्हा, कमांडेंट (पशु चिकित्सा), सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत की उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस अवसर पर पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता तथा विभिन्न संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही पशुओं की नियमित देखभाल एवं वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया ।
शिविर के दौरान 31 पशुपालकों के कुल 150 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया । पशुपालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए सशस्त्र सीमा बल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे शिविर सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *