(ओमप्रकाश ‘सुमन’ )

पलिया कलां (खीरी) आज 29.9.2026 को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में डॉक्टर भरत सिंह अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी का संचालन काउंसलर अंकित दीक्षित द्वारा किया गया गोष्ठी में डॉक्टर अजीत सिंह फिजिशियन चिकित्सा अधिकारी जी द्वारा हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय बताए गए
व्यक्ति अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जागरूकता होना बहुत आवश्यक है हृदय रोगों और स्ट्रोक के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना बचाव के उपाय स्वस्थ जीवन शैली अपनाना सही खान-पान रखना व्यक्ति को नियमित व्यायाम करना चाहिए व्यक्ति को अपने दिल को स्वस्थ रखने के उपाय करने चाहिए संतुलित आहार लेना चाहिए ताजी सब्जियों का सेवन करना चाहिए खाने में नमक का सेवन कम करना चाहिए।
व्यक्ति को धूमपान से दूरी बनाकर रखनी चाहिए तंबाकू और सिगरेट का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।
काउंसलर अंकित दीक्षित द्वारा बताया गया कि 30 साल से अधिक आयु के प्रति के महिला पुरुष को अपनी स्क्रीनिंग अवश्य करनी चाहिए ।जैसे की बीपी शुगर की जांच करनी चाहिए जोकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क उपलब्ध है। साथी व्यक्ति को योग पैदल चलना और पर्याप्त नींद लेना चाहिए आदि उपाय करने से व्यक्ति को हृदय रोग का जोखिम बहुत कम रहता है।
गोष्ठी में अधीक्षक डॉ भरत सिंह डॉ अजीत सिंह फिजिशियन डॉक्टर सुभाष राणा, काउंसलर अंकित दीक्षित, राजीव मौर्या, गुलशन खान मुकेश कुमार, सुधाकर वर्मा डॉ राजेंद्र वर्मा आदि स्टाफ उपस्थित रहा।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed