

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) विगत कई दिनों से हो रही बारिश के कारण दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के कई वन क्षेत्रों में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति बनी हुई। मानसून सत्र में इस प्रकार की स्थितियॉ लगभग प्रतिवर्ष रहती हैं, परंतु इस बार निरंतर बारिश होने की वजह से जिन क्षेत्रों में कभी जलभराव नहीं रहता था, उन क्षेत्रों में भी जलभराव है। जगदीश आर0 उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के निर्देशन में हालांकि मानसून सत्र की इस प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व से सशक्त तैयारियॉ सुनिश्चित की गई हैं। अधिकारी/कर्मचारी निरंतर वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु उपलब्ध संसाधनों की सहायता से पेट्रोलिंग/मानीटरिंग कर रहे हैं। आकस्मिक स्थितियों के निपटान हेतु प्रभागीय स्तर से क्षेत्रीय वन अधिकारी पर्यटन रेंज के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा भी तत्परतापूर्वक निरंतर मानीटरिंग की जा रही है। विपरीत स्थितियों में भी दुधवा के ग्रीन सोल्जर्स वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में निरंतर तत्पर हैं।
