
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) नेपाल की नदियों का पानी सुहेली नदी में आने पर पूरा क्षेत्र पानी में डूब गया है एवं पलिया दुधवा रोड पर बंसी नगर रपटा पुल पर दो-तीन फीट पानी चल रहा है आज पानी में कुछ कमी आई है पर आवा गमन प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर रखा है । फिर भी लोग निकलने वाले नहीं मान रहे है। आजएसडीएम पलिया पुष्पक तोमर पीडब्ल्यूडी की एआई मैडम करिश्मा वहां उपस्थित रहीं और व्यवस्था देखी। इस बार के बाढ़ के पानी ने थारू जनजाति क्षेत्र के दर्जनों गांव नेपाल गोरी फंटा व पलिया नगर के राजकीय महाविद्यालय फायर स्टेशन महिलाथाना पानी से भर गया। कई गांव हवाई पट्टी रोड मुजहा अतरिया बिलैहिया चबरबोझ पानी से भर गए हैं।