पलिया कलां (खीरी) सुहेली नदी में आई बाढ़ से बंसी नगर रपटा पुल पर तेज चल रहा पानी एवं रपटा पुल के नीचे से भी सड़क पर निकल रहा है पानी इसी अनुमान है कि रपटा पुल टूट गया है और इसके नीचे से सड़कपर पानी निकल रहा है। रपटा पर से निकलने वाले वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से आने जाने केलिए रोक दिया गया है। इस प्रकार आज पूरेदिन सवेरे 6:00बजे से पालिया से गौरी फंटा व पलिया से चंदन चौकी मार्ग बंद होने के कारण जनता को काफी परेशानियां हो रही है।