


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)खंभारखेेडा -खीरी बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेेडा द्वारा कांवड़ यात्रा लेकर जाने वाले कांवड़ियों के लिए चीनी मिल गेट पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे का उद्घाटन चीनी मिल के यूनिट हेड अवधेश गुप्ता ने किया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ लेकर जाने वाले कांवड़ियों के लिए पूड़ी सब्जी , चना हलवा एवं फल वितरण का आयोजन चीनी मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से किया गया, निघासन, ढखेरवा, धौरहरा आदि स्थानों के लोग शारदा नदी से जल लेकर कांवड़ यात्रा की शुरुआत करते हैं तथा छोटे काशी नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ व लिलौटीनाथ में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं ।जिसमें आने जाने वाले कांवड़ियों को
बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल खंभारखेेडा के मेन गेट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया।इस अवसर एनर्जी के युनिट हेड धर्मेंद्र सिंह,आसवनी के युनिट हेड अतुल सिंह,चीनी मिल के अधिकारी पुष्पेन्द्र ढाका, अरुण प्रताप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, मोहित अवस्थी उपस्थित रहे तथा सभी ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।इससे पूर्व यूनिट हेड ने भगवान श्री शंकर जी की आराधना कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया गया।
