(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी, 27 नवंबर। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित माय भारत के कार्यक्रमों को जिले में और प्रभावी बनाने की पहल तेज हो गई है। शुक्रवार को अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में माय भारत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक का सफल समन्वय जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने किया।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि माय भारत युवाओं को अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का मंच प्रदान करता है। जिले के सभी विभाग आपसी समन्वय से युवाओं को अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराएं, ताकि उनकी क्षमता का सकारात्मक उपयोग हो सके।

सीडीओ योगानंद पाण्डेय ने कहा कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को सरकारी योजनाओं, सामाजिक गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर युवाओं के लिए अनुभवात्मक अधिगम के अवसर विकसित करें।

बैठक में माय भारत संगठन की कार्यप्रणाली, जिले में संचालित गतिविधियों एवं अबतक किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। इसके बाद विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, संचालित योजनाओं की समीक्षा करने तथा युवाओं के लिए अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों को माय भारत पोर्टल से जोड़ने पर चर्चा की गई, ताकि जिन विभागों में स्वयंसेवकों की सहभागिता की आवश्यकता है, वहां युवाओं को अवसर मिल सके। युवाओं के कौशल, अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न हितधारकों के सहयोग से एक्सपीरिएंशियल लर्निंग कार्यक्रम आयोजित कराने के विषय को भी एजेंडे में शामिल किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने आगामी गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव रखे। अंत में डीएम के आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ बैठक का समापन हुआ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed