(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा, खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा जी दूबे के नेतृत्व में थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से खोए हुए 08 अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों एवं अथक प्रयासों से बरामद किए गए मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर फोन स्वामियों द्वारा खीरी/पलिया पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा इस कार्य से आमजनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

बरामदगी का विवरण :1. ओम प्रकाश सोनी पुत्र रामभरोसे लाल सोनी निवासी छोटी पलिया थाना पलिया जनपद खीरीमोबाइल मॉडल – REALME-P32. पिंकू पाल पुत्र सरजू प्रसाद निवासी मोहल्ला काकूपुरियान कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरीमोबाइल मॉडल – VIVO Y213. नीरज यादव पुत्र रामशंकर यादव निवासी मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरीमोबाइल मॉडल – VIVO T4 LITE4. रजनीश कुमार पुत्र हरिशचन्द्र निवासी ग्राम बिजौरिया थाना पलिया जनपद खीरी मोबाइल मॉडल – SAMSUNG A06 5. मनोज कुमार पुत्र रामप्रवेश निवासी ग्राम निषादनगर घोला थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरीमोबाइल मॉडल – VIVO Y296. राजेश कुमार पुत्र शंकर लाल निवासी ग्राम श्रीनगर थाना पलिया जनपद खीरीमोबाइल मॉडल – VIVO T2X7. रोहित कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम बनघुसरी थाना मझगई जनपद खीरीमोबाइल मॉडल – TECHNO POVA 5G 8. सुधीर गुप्ता पुत्र परमेश्वर दयाल गुप्ता निवासी मोहल्ला बाजार-1 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी मोबाइल मॉडल – REDMI 12 ।कोतवाली पलिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed