
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)दिनांक 26.07.2026 को जगदीश प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश निवासी बरगदा थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत एकाउन्टेन्ट गोल्डेन फ्लावर पब्लिक स्कूल पलिया ने थाने आकर गोल्डेन फ्लावर पब्लिक स्कूल हास्टल से दो बच्चे 1. अजीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पुरैना थाना चन्दन चौकी खीरी उम्र लगभग 18 वर्ष व 2. हिमान्शू राना पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम बन्दर भरारी सोनाहा थाना चन्दन चौकी खीरी उम्र लगभग 16 वर्ष, के हास्टल से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना पर आकर गुमशुदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया था। मु0अ0सं0 217/2026 धारा 137(2) बीएनएस में पलिया पुलिस टीम द्वारा तत्काल तलाश प्रारम्भ करते हुए विभिन्न स्थानों पर लगातार सघन खोजबीन एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से दोनों बच्चों का पता लगाया गया। पुलिस के अथक प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप दोनों बच्चों को सकुशल एवं स्वस्थ अवस्था में बरामद कर लिया गया। बरामद किए गए दोनो बच्चे वर्तमान में थाना पलिया पर अपने-अपने परिजनों के साथ मौजूद हैं। बरामदशुदा बच्चो का स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के उपरान्त उन्हें नियमानुसार उनके माता-पिता/परिजनों को सुपुर्द किया गया एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामदशुदा बच्चे एवं उनके परिजनो का विवरण1. अजीत सिंह पुत्र राम सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष नि० ग्राम पुरैना थाना चन्दन चौकी खीरी श्रीमती अनीता देवी पत्नी राम सिंह निग्राम पुरैना थाना चन्दन चौकी तह० पलिया कलां जनपद खीरी (माता को सुपुर्द) 2. हिमान्शू राना पुत्र सन्तराम उम्र लगभग 16 वर्ष नि० ग्राम बन्दर भरारी सोनाहा थाना चन्दन चौकी जनपद खीरी श्रीमती मंगला पत्नी संतराम नि०ग्राम बन्दर भरारी सोनाहा थाना चन्दन चौकी जनपद खीरी (माता को सुपुर्द)। बरामद करने वाली टीम का विवरण1. उ0नि0 विवेक त्रिपाठी चौकी प्रभारी कस्बा, थाना पलिया जनपद खीरी।2. हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना पलिया जनपद खीरी।3. का0 सुनील रावत थाना पलिया जनपद खीरी।4. म0का0 हिमांशी पाल थाना पलिया जनपद खीरी।
