(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) उप्र के प्रतापगढ़ में बारिश से बुधवार देर रात 100 साल पुराना मकान ढह गया।हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें माता-पिता, बेटा-बहू और 2 बच्चे शामिल हैं। एक की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि रात में गर्मी और उमस थी। इसलिए परिवार के 7 लोग AC वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात 2 बजे अचानक मकान की छत ढह गई। सभी लोग मलबे में दब गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को मलबे से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित
रात 2 बजे अचानक मकान की छत ढह गई। सभी लोग मलबे में दब गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को मलबे से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में हुआ।

मृतकों की पहचान मकान मालिक प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), बेटे नितिन (25), बहू माधुरी (23) और दोनों पोते माधव (2) और अद्विक (4 माह) की मौत हो गई। जबकि प्रमोद के बेटे अमन की हालत गंभीर है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *