
।।स्वर्ग.निशा श्रीवास्तव का फाइल फोटो।।
पलियाकलां (खीरी) कायस्थ महासभा के अध्यक्ष की पत्नी का स्वर्गवास हो गया है। वह करीब 78 वर्ष की थी और बीमार चल रही थी।
कायस्थ महासभा के अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव की पत्नी निशा श्रीवास्तव का बीती रात निधन हो गया।वह पिछले एक महीने से बीमार चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार शारदा तट पर कर दिया गया। कायस्थ महासभा के संरक्षक डा ए के सक्सेना ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
