(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)गोला गोकर्णनाथ, खीरी। मंगलवार को दोपहर नगर का सबसे व्यस्त सदर चौराहे के चारों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया चारपहिया ई रिक्शा, बाइकें और पैदल राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे। हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने में भी काफी समय लग गया। फुहार के बीच जाम में फंसे लोग भीग गए।
लोगों का आरोप है कि जाम की सबसे बड़ी वजह यातायात पुलिस की लापरवाही रही। लोगों के अनुसार जिस समय सदर चौराहे पर यातायात नियंत्रण की सबसे अधिक आवश्यकता थी उस समय ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी चौराहे से हटकर एक होटल में बैठकर मोबाइल चलाने में व्यस्त रहे। नतीजा यह हुआ कि चौराहे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया और कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र जाम की गिरफ्त में आ गया।
जाम का असर सदर चौराहे से जुड़े प्रमुख मार्गों पर भी दिखाई दिया। लखीमपुर रोड मोहम्मदी रोड अलीगंज रोड और खुटार रोड की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों और आम लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। सड़क पार करना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया।
स्थानीय व्यापारियों और शहरवासियों का कहना है कि सावन मेले के दौरान शहर में श्रद्धालुओं और वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे समय पर यदि यातायात पुलिस अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाएगी तो शहर में रोजाना ऐसे हालात बनना तय हैं। लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि व्यस्त चौराहों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी भी दिखाई देनी चाहिए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *