)ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)गोला गोकर्णनाथ (खीरी)बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला के मिल गेट के ग्राम तिलकपुर मे प्रगतिशील कृषक अवधेश कुमार के खेत पर गन्ना प्रजाति को. शा.-18231 के एक आँख के टुकड़े काटकर बीज का उपचार थायोफिनेट मिथाइल से एवं भूमि का उपचार ट्राइकोडर्मा से कराकर मानसून गन्ना बुबाई का शुभारम्भ विधिवत किया गया। मानसून गन्ने की बुवाई चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना पी. एस. चतुर्वेदी, सहा महाप्रबंधक, गन्ना ओ. डी शर्मा एवं उप प्रबंधक, गन्ना शिवांशु शुक्ला द्वारा एक-एक आँख के टुकड़े को 4 फिट की दुरी पर एकल कतार विधि से तैयार खेत मे डालकर प्रारम्भ कराई गयी ,बुवाई के उपरांत खेत पर ही कृषकों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए चतुर्वेदी ने गन्ना किसानों को बताया गया मानसून गन्ना बुवाई नई प्रजातियों के बीज को द्विगुणित करने का सबसे सरल और अच्छा तरीका है, इसके साथ सह:फसल के रूप में मिर्च, मूली, शलजम, फूल गोभी पत्ता गोभी आदि की भी बुवाई करके दोहरा लाभ ले सकते हैं तथा कृषकों से अपील की कि इस समय अपने-अपने खेत में गन्ना फसल की निगरानी अवश्य करते रहें यदि कोई अनियमिता दिखे तो विभाग को अवश्य सूचित करें, फसल दशा एवं बढ़वार के अनुसार मिट्टी चढाई, गन्ना बंधाई अवश्य कराए, साथ ही साथ वर्तमान समय में चल रहे 63 कालम सर्वे सट्टा प्रदर्शन, एवं नये मेंबर बनने की प्रक्रिया के सन्दर्भ मे विस्तारपूर्वक जानकारियां दी, मौके पर प्रगतिशील कृषक कृष्ण कुमार(डेलीगेट), वीरेंद्र कुमार(डेलीगेट),ब्रह्मदीन, क्षत्रपाल, रमेश प्रसाद, बृजकिशोर सोबरन लाल आदि एवं गन्ना कामदार अमरनाथ,संजय कुमार, आशीष कुमार उपस्थित रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed