पलिया कलां (खीरी)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग के निर्देशन में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा जी दुबे के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा शान्ति भंग करने वाले अभियुक्तगण 1. मो0 शमी पुत्र चन्दा उम्र करीब 50 वर्ष 2. सादिक पुत्र शब्बीर उम्र करीब 28 वर्ष निवासीगण बरबण्डा कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी 3. रसूल अहमद पुत्र सफी अहमद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी माहीगिरान-2 कस्बा व थाना पलिया खीरी 4. वाहिद पुत्र बफाती उम्र करीब 44 वर्ष निवासी मो० माहिगिरान 1 कस्बा व थाना पलिया खीरी के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार/कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम1. उ0नि0 विवेक कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी कस्बा, थाना पलिया जिला खीरी।2. का0 सुनील रावत थाना पलिया जनपद खीरी।3. का0 कृष्ण मुरारी थाना पलिया जनपद खीरी।4. का0 सोनू थाना पलिया जनपद खीरी।
उक्त लोगों द्वारा पीस कमेटी मीटिंग में सर्व सम्मति से लिए गए निर्णय कि, किसी के भी द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत शिव भक्तों के आवागमन वाले मार्ग व उसके आस पास मीट मछली मुर्गा अंडा, किसी भी तरह का नानवेज नहीं बेचा अथवा रखा जाएगा, जिसके संबंध में सर्व संबंधित को अवगत कराया गया था फिर भी उक्त लोगों द्वारा उक्त बातों का उल्लंघन किया गया, जिससे आम जन मानस में आक्रोश की स्थित हैं।