(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा जी दुबे के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त मन्जीत कुमार पुत्र नेकीराम को एक नाबालिग बालिका को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के अपराध में इट्टैया प्राइमरी विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 215/2026 अन्तर्गत धारा 87/137(2) बीएनएस में विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।विवरण-अभियुक्त- मन्जीत कुमार पुत्र नेकीराम नि० ग्राम बिहारीपुखा थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 20 वर्ष ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-1. व0उ0नि0 श्री रामजीत यादव थाना पलिया जनपद खीरी।2. का0 उपेन्द्र कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।3. का० रविकान्त, थाना पलिया जनपद खीरी।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *