पलिया कलां (खीरी) CISF ट्रेनिंग कर अपने नगर पलिया वापस लौटे देश सेवा को समर्पित जवान प्रियांशु गुप्ता का नगर वासियों ने किया जोरदार स्वागत
SCC GD की परीक्षा पास करके प्रियांशु गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता निवासी मोहल्ला किसान प्रथम ,पलिया कलां खीरी का चयन CISF कॉन्स्टेबल के पद पर हुआ था प्रियांशु गुप्ता की ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ में चल रही है अपने प्रथम ट्रेनिंग सत्र को समाप्त कर जब नगर क्षेत्र पलिया वापस आए तो नगरवासियों एव मोहल्ले वासियों ने बड़े हर्षोउल्लास और गर्मजोशी फूलों की वर्षा कर एवं देशभक्ति नारों के जयकारे लगाकर स्वागत किया। परिवार वालों ने भी स्वागत किया उनके चाचा रवि गुप्ता शिक्षक ने में भी माला पहनकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रियांशु गुप्ता ने कहा, “सेना की ट्रेनिंग ने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया है। अब मेरा एकमात्र लक्ष्य देश की सेवा करना और देश की रक्षा करना है।