





(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) जनपद खीरी में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन में एक विशेष और सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पिछले 10 वर्षों (10 साला) में संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती आदि) में संलिप्त रहे अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया।
• जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के ऐसे सभी चिह्नित अपराधियों को थाने पर बुलवाया गया। पुलिस टीमों द्वारा इन अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति, उनके निवास स्थान और उनकी वर्तमान गतिविधियों की गहन जांच की गई।
• सत्यापन के दौरान इस बात की विशेष रूप से तस्दीक की गई कि वर्तमान में ये अभियुक्त अपनी आजीविका चलाने के लिए क्या कार्य कर रहे हैं और इनकी आय का स्रोत क्या है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे पुनः किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त तो नहीं हैं।
• थाने पर उपस्थित हुए सभी अभियुक्तों को पुलिस द्वारा कड़े शब्दों में चेतावनी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि यदि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, शांति व्यवस्था भंग करने या संदिग्ध आचरण में संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
_*सत्यापन अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है:*_
*1. थाना खमरिया:* कुल 18 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*2. थाना ईसानगर:* कुल 14 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*3. थाना गोला:* कुल 13 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*4. थाना निघासन:* पुलिस टीम द्वारा 12 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर बुलाकर उनका भौतिक सत्यापन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*5. कोतवाली सदर:* कुल 12 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*6. थाना मोहम्मदी:* कुल 12 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*7. थाना पसगवां:* कुल 10 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*8. थाना सम्पूर्णानगर:* कुल 10 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*9. थाना धौरहरा:* कुल 10 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*10. थाना मैलानी:* कुल 09 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*11. थाना मझगई:* कुल 09 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*12. थाना फूलबेहड़:* कुल 08 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*13. थाना मितौली:* कुल 08 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*14. थाना पढुआ:* कुल 08 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*15. थाना तिकुनिया:* कुल 07 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*16. थाना खीरी:* कुल 07 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*17. थाना हैदराबाद* : कुल 07 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*18. थाना पलिया:* कुल 07 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*19. थाना मैगलगंज:* कुल 05 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*20. थाना फरधान* : कुल 04 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*21. थाना सिंगाही:* कुल 04 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*22. थाना भीरा:* कुल 03 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*23. थाना नीमगांव:* कुल 03 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*24. थाना चन्दनचौकी:* कुल 03 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*25. थाना शारदानगर:* कुल 02 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*26. थाना गौरीफन्टा:* कुल 02 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
*27. थाना उचौलिया:* कुल 01 सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों को थाने पर तलब कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की गई एवं भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
_*कुल सत्यापित अपराधियों की संख्या (टोटल योग): 208*।
