


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)जिलाधिकारी खीरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा जिला कारागार खीरी का निरीक्षण किया गया; साफ-सफाई, बंदियो को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा सीसीटीवी के संचालन, बैरक, अस्पताल आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशआज दिनांक 09.06.2026 को जिलाधिकारी खीरी, श्री अंजनी कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जिला जज खीरी श्री शिवा कुमार सिंह तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खीरी श्री प्रमोद कुमार यादव के साथ जिला कारागार खीरी का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया गया । अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया । रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला बैरक तथा अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई । निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित निगरानी रखने तथा बंदियों के अधिकारों एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया । कारागार परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं निगरानी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की समीक्षा करते हुए सभी कैमरों को सतत क्रियाशील रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
