(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा चोरी के अपराध में संलिप्त व रखने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 164/2026 धारा 303(2) बीएन अनावरण करते हुए चोरी करने वाले अभियुक्त भूरा पुत्र स्व० कमल महोता को चोरी के माल के साथ 10.06.2026 को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गयी। अभियुक्त द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में कम्पनियों के टावरो से केबिल चोरी की घटना को लगातार अन्जाम दिया जा रहा था।अभियुक्त के कब्जे से साथ साथ एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया गय पास से बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 164/26 धारा 303(2)/317 3/25 आयुध अधिनियम में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

अभियुक्त का विवरण-

भूरा पुत्र स्व० कमल महोता उम्र करीब 20 वर्ष निवासी संजय की बगिया थाना भीरा जनपद खीरी।

बरामदगी विवरण-

01 अदद प्लास्टिक के बोरे में भिन्न भिन्न टावरों के केबिल तार लम्बाई लगभग 210 मी0 व 01 अदद।01 अदद मोटरसाइकिल पंजीकरण संख्या UP-31-AF-7988 ।01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-1. व030नि0 रामजीत यादव थाना पलिया जनपद खीरी।2. उ0नि0 विवेक कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।3. हे0का0 जयप्रकाश यादव थाना पलिया जनपद खीरी।4. हे0का0 हरिकेश कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।5. कां0 उपेन्द्र कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।6. कां0 अतुल त्रिपाठी थाना पलिया जनपद खीरी।7. कां0 मोहित कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।8. कां0 विजय तिवारी थाना पलिया जनपद खीरी।9. कां0 रविकांत थाना पलिया जनपद खीरी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed