(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) भीषण गर्मी एवं हीटवेव से आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद पलिया कलां द्वारा लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के सामने स्थापित अस्थायी कूलिंग पॉइंट का उद्घाटन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर कूलिंग पॉइंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने लोगों से गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका परिषद पलिया कलां की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका परिषद पलिया कलां नागरिकों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए यह कूलिंग पॉइंट स्थापित किया गया है, जिससे राहगीरों एवं आमजन को गर्मी से राहत मिल सके। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि विशेष रूप से डिज़ाइन कराये गये इस कूलिंग पॉइंट के माध्यम से हमारे देश की रीढ़ ग्रामीण सभ्यता को पुनर्जीवित कर प्रस्तुत करने का भी प्रयास किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य की तरफ बढ़ते हमारे ये कदम नगरीकरण में एक मील का पत्थर साबित होंगे।इस दौरान उपस्थित लोगों को गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। नागरिकों से अपील की गई कि वे खाली पेट धूप में न निकलें, कूलर या ए.सी. से निकलकर तुरंत तेज धूप में न जाएं, दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा घर से बाहर निकलते समय छतरी, टोपी अथवा गमछे का प्रयोग अवश्य करें।इस उद्घाटन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष पुत्र इं. वरुण गुप्ता, विनय गर्ग, सतीश गर्ग, मोतीलाल गुप्ता, डब्बू बंसल, सम्मानित सभासदगण, पालिका लिपिक विजेन्द्र कुमार, लिपिक ज्योति मिश्रा, अंकुर सिंह सहित समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *