(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी )मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम के तहत बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया के युनिट हेड ओ पी चौहान व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किसानों को चीनी मिल क्षेत्र में एक्सपोजर क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना किया। भ्रमण के दौरान चीनी मिल परिक्षेत्र के ग्राम गदनिया, विक्रमवन, में एक्सपोज़र भ्रमण के तहत एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में प्रगतिशील 62 किसानों ने भ्रमण किया। इस दौरान आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक महाप्रबन्धक गन्ना जितेन्द्र सिंह राणा ने गन्ने की उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी।
पलिया मिल क्षेत्र के किसानों ने पेड़ी गन्ना प्लॉटों का अवलोकन किया। गन्ने की बेहतरीन बढ़वार देखकर किसान काफी प्रभावित हुए। प्रगतिशील किसान तेजवीर सिंह एवं के प्लॉट गन्ना Co O118 ,14201,15023 की ट्रेंच विधि से बुआई का अवलोकन किया गया। मिल अधिकारियों ने मृदा प्रबंधन, उर्वरक संतुलन,सिंचाई व्यवस्था, कीट नियंत्रण,आरएमडी का प्रयोग और पेड़ी गन्ने की सफल प्रबंधन पर किसानों को व्यवहारिक जानकारी दी।
किसानों ने यह कहा कि हमने यहां जो देखा वह अत्यन्त प्रेरणादायक है खेतों में गन्ने की स्थिति बेहद संतोषजनक है, पौधे स्वस्थ हैं, पत्तियां हरी भरी और खेतों की देखभाल अत्यंत वैज्ञानिक तरीके से की गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *