

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)टैक्स बार एसोसिएशन एवं नगर व्यापार मण्डल, पलिया की एक संयुक्त बैठक जीएसटी कार्यालय पलिया में हुई जिसमें जी एस टी मण्डल कार्यालय, पलिया के लखीमपुर शिफ्ट किये जाने के शासनादेश पर चर्चा हुई।टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. एल. जायसवाल (एडवोकेट) द्वारा पलिया जी एस टी कार्यालय लखीमपुर शिफ़्ट किये जाने के आदेश की विस्तृत जानकारी दी गई। व्यापार मण्डल अनूप मिश्रा ने कहा कि व्यापारी वर्ग के लिये यह चिंता का विषय है और नगर व्यापार मण्डल इसके लिये हर सम्भव कोशिश करेगा। व्यापार मण्डल जिला उपाध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि पलिया कार्यालय से जी एस टी में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है फिर कार्यालय यहां से शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए।इस सम्बंध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा जिसमें व्यापार मण्डल के समस्त आनुषंगिक संगठन सक्रिय सहयोग करेंगे। युवा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन और व्यापारी की ताकत और टैक्स बार एसोसिएशन के सहयोग से ही यह लड़ाई लड़ी जाएगी। नगर महामंत्री सन्दीप बन्सल ने व्यापारी वर्ग एवं टैक्स बार एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि यह लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी और जीती जाएगी।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त नगर व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, नगर उपाध्यक्ष आशीष अग्निहोत्री सहित टैक्स बार एसोसिएशन से उपाध्यक्ष संजय गर्ग, महामंत्री अंकुर गोयल, कोषाध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा मौर्य, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, गगन मिश्रा, अमन गोयल आदि एडवोकेट उपस्थित रहे।
