(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( लखीमपुर ) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया परिक्षेत्र के ग्राम बौधिया कला में मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण हेतु नामित मास्टर ट्रैनर द्वारा कृषकों को प्रशिक्षित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ ेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडेय एवं चीनी मिल पलिया के केन हेड राजीव तोमर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक/मास्टर ट्रेनर अंकुर सिंह ने उपस्थित गन्ना किसानों को वैज्ञानिक विधि से कम लागत में अधिक गन्ना एवं चीनी उत्पादन,श्री सिंह ने कीट रोगों का नियंत्रण तथा सामयिक सस्य कार्य करने पर विस्तार से जानकारी दी।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पलिया मिथिलेश पांडेय द्वारा गन्ने की वैज्ञानिक खेती, गन्ना क्लीनिक, कृषि में यंत्रीकरण एवं फार्म मशीनरी बैंक के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर द्वारा ट्राइकोडर्मा एवं जैव उर्वरक इत्यादि के बारे में अवगत कराया। गया। अंत में उपस्थित कृषकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा सभी ट्रेनरों को दिशा-निर्देष दिये कि आप यहां से प्राप्त जानकारी का प्रचार-प्रसार अपनी ग्राम सभा में करेंगे ताकि कृषकों को प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन में बढोंत्तरी हो सके।
इस मौके पर एक जी एम केन जितेंद्र सिंह, प्रबंधक प्रवीन खोखर सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed