(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)मोहम्मदी खीरी
सी0बी0एस0ई0 का कक्षा 10 व 12 का परीक्षा परिणाम दिनांक 13-05-2025 को घोषित हुआ.
जिसमें मोहम्मदी के प्रतिष्ठित विद्यालय दून पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 10वीं व 12वीं में न केवल तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बल्कि जिले में टॉप 10 में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदी के दून पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 में 130 छात्र व कक्षा 12 में 120 छात्र पंजीकृत थे।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

कक्षा 12 के मो0 अमान अहमद ने कॉमर्स वर्ग से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप 10 में व तहसील में प्रथम स्थान सुनिश्चित किया। अमान के पिता वकील अहमद नगर पंचायत बरबर में एक सामान्य फुटवियर की दुकान चलाते है। माता सायरा बानो गृहिणी है।

वहीं सिमरनजीत कौर ने भी कॉमर्स वर्ग से 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।सिमरनजीत कौर के पिता श्री निंदर सिंह साधारण किसान है माता हरविन्दर कौर गृहिणी जिनका निवास बढैया खेड़ा है।

तथा राधिका शर्मा ने जीव विज्ञान वर्ग से 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया

इसी क्रम में कक्षा 10 के छात्र अस्तित्व गुप्ता व अब्दुल वाली ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तहसील में प्रथम स्थान किया।

अस्तित्व गुप्ता के पिता कीर्ति कुमार गुप्ता एक साधारण व्यापारी हैं माता श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता गृहणी है जो मोहम्मदी के पश्चिमी लखपेड़ा में निवास करते है तथा अब्दुल वाली के पिता वासिफ अली व माता वालिया आरिफ अपने ननिहॉल में नाना श्री आरिफ के यहाँ रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे है। जिनकी आरिफ पेंट स्टोर के नाम से दुकान है।
वही निष्कर्ष सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है इनके पिता अभय सिंह मोहम्मदी में रहकर वकालत करते हैं इनकी माता श्रीमती रिंकी सिंह गृहणी है जिनका निवास शाहपुर जागीर है।

वहीं अर्नव गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इनके पिता अनित गुप्ता तथा माता प्रतिभा गुप्ता मूल रूप से रामपुर मिश्र के निवास है।

वही शिवराज सिंह ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किये इनके पिता श्री सतनाम सिंह व माता राजवीर कौर मूल रूप से दयानतपुर के निवासी है।

वही आद्या मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इनके पिता सचिन मिश्रा पेशे से वकील है माता श्रीमती शांभवी मिश्र शिक्षिका है। आप मूल रूप से जड़ौरा तहसील गोला व वर्तमान में मोहम्मदी में रहते है।

परीक्षा में सफल सभी छात्रों को विद्यालय प्रबंधक डॉ. गुरमेजर सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती कविता शर्मा ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देकर कहा कि इसी तरह जीवन की सभी परीक्षाओं में सफल होकर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करें। इसी क्रम में आवासीय निर्देशिका श्रीमती सुरिन्दर कौर ने बच्चों व उनके माता-पिता को बधाई दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक शिवओम दीक्षित, सतनाम सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *