
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां-( खीरी)विधायक रोमी साहनी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और शारदा नदी की ड्रेजिंग कराने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने पलिया क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्य रूप से 4 सूत्रों पर बात की। जो निम्नलिखित हैं
बाढ़ से पलिया को निजात दिलाने के लिए।
सुहेली नदी की डिसिल्टिंग कराने के लिए।
किसानों के गन्ना भुगतान कराने के लिए।
ग्रांट एक्ट की जमीनों को भूमिधरी का दर्जा कराने के लिए।
इन चार विषयों पर गम्भीरता से विधायक रोमी साहनी ने अपनी बात रखी एवं पलिया आने के लिए मुख्यमंत्री जी को निमंत्रण दिया मुख्यमंत्री जी ने 25 अप्रैल के बाद आने का आश्वासन दिया है।
