

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी) लखीमपुर खीरी 28 जुलाई। हॉकी के जादूगर स्वo मेजर दादा ध्यानचन्द के जन्मदिवस (29 अगस्त) के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर 26 से 31 अगस्त, 2024 तक वृहत खेल का आयोजन किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में बुधवार को जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन उपक्रीड़ाधिकारी मो. इरफान और खेल प्रशिक्षक राजेश मिश्रा ने किया। विजेता टीम स्टेडियम “ए” और उपविजेता टीम- इन्सपायर पब्लिक स्कूल रही। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक ओम प्रकाश, संजय कुमार यादव अं0का0मा0 प्रशिक्षक, खेलो इण्डिया हॉकी प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह, राजन कुमार, संजय राना, राघव एवं स्टेडियम के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को 29 अगस्त खेल दिवस हॉकी के जादूगर स्व0 मेजर दादा ध्यानचन्द के जन्मदिवस के अवसर पर पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा।
