(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) पलिया कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेता रवि प्रकाश वर्मा व प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया।
पलियाकलां-(खीरी)
नगर के कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन, सदस्यता अभियान एवं यूपी जोड़ों यात्रा को सफल बनाए जाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल हुए पार्टी नेता रवि प्रकाश वर्मा का मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया। बैठक में समस्त कार्यक्रमों को सफल बनाए जाने पर रणनीति बनाई गई।
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने बताया तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने अपनी बेटी पूर्वी वर्मा के साथ प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार पलिया के पार्टी कार्यालय पर पहुंचे वरिष्ठ नेता रवि प्रकाश वर्मा का पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एक बैठक आयोजित हुई जिसमें सदस्यता अभियान व यूपी जोड़ों यात्रा को सफल बनाए जाने पर रणनीति बनाई गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। कांग्रेस प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता ने कहा कि जुड़े गा भारत तो जीतेगा इंडिया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी अपना परचम लहराएगी और दिल्ली की बागडोर कांग्रेस के हाथों में होगी। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ कमेटी बनाकर 20 सदस्यों को जोड़ने का कार्य करें जिससे पार्टी मजबूत हो। बैठक में नगर अध्यक्ष अजय दरोगा, महामंत्री दिनेश जिंदल, जिला उपाध्यक्ष शहजेंद्र दीक्षित, जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राम कुमार वर्मा, कुम्भी ब्लाक अध्यक्ष मतीन शाह, सम्पूर्णानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजन यादव, अशोक छावड़ा, जितेन्द्र पासवान, राम संजीवन, दाताराम भास्कर, सौरभ चौबे, आकिब अली, मोइन अहमद आढ़ती, इरशाद अली बरकाती, तुलाराम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश शर्मा ने किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *