(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां-खीरी पुलिस अधीक्षक  खीरी,  के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक  खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गौरीफन्टा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 36/2023 धारा 302/201/364 भा.द.वि. में नामित/वांछित अभियुक्त अनिकेत पुत्र बालगोविन्द नि0गण मो0 ढाकिन थाना पलिया जिला खीरी को बहद ग्राम निझौटा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करके अभियुक्त उपरोक्त का मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 जीतेन्द्र सिंह यादव ,उ0नि0 अभिषेक कुमार पाण्डेय ,हे0का0 अजयवीर सिंह का0, योगेश कुमार व का0 विनीत कुमार सहित  सभी थाना गौरीफंटा जनपद खीरी के थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *