(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां-खीरी लखीमपुर 26 नवंबर। रविवार को खीरी में उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ “संविधान दिवस” मनाया गया। संविधान दिवस पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संविधान की आत्मा उद्देशिका का पाठन किया गया। इस कार्यक्रम में अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल रामप्रकाश, एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम (सदर) श्रद्धा सिंह, डीडीओ सहित बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक शामिल हुए।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान हमारे देश में लागू हुआ, लेकिन संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर, 1949 को ही संविधान अंगीकृत कर लिया गया था। संविधान की महत्ता एवं कर्तव्य बोध समझाने के उद्देश्य से व्यापकता के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान में जिन कर्तव्यों का उल्लेख किया गया। उनका पालन करते हुए हम इस अमृत काल में अपने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के के लिए हर नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करे।

एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे प्राचीनतम लोकतंत्र है, और उस लोकतंत्र का प्राण हमारे संविधान में बसता है। संविधान निर्माताओं ने तमाम देशों के संविधानो का अध्ययन करने के उपरांत अपने देश की संस्कृति, चेतना और विरासत को समावेशित करते हुए इस संविधान का निर्माण किया है। बताते चलें कि संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धान्तों पर आधारित वाद-विवाद, वेबिनार, गोष्ठी आदि का भी वर्चुअल आयोजन हुआ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *