(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां-खीरी लखीमपुर 18 नवंबर। जनजातीय क्षेत्र के लिए संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को नोडल अधिकारी डीपीओ भारत प्रसाद की अगुवाई में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ आज ब्लॉक पलिया के जनजातीय गांव सरियापारा और मसानखम्भ पहुंची, जहा सूचना, संचार, शिक्षा की त्रिवेणी बना आईईसी रथ का जनजातीय समाज ने पारंपरिक रूप से जोरदार स्वागत किया।

सामूहिक प्रयास से ही साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : डीपीओ
नोडल अधिकारी डीपीओ भारत प्रसाद ने विकसित भारत के निर्माण में जनजाति समुदाय के अग्रसर रहने के पीएम के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के कल्याण और विकास के बिना विकसित भारत का संकल्प पूरा नहीं हो सकता। कहा कि जनजाति समाज के साथ, विश्वास और सामूहिक प्रयास से ही विकसित भारत का संकल्प साकार हो पाएगा।प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, जिसे साकार करने में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सर्वप्रथम वंचित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का संकल्प है। उसके बाद वंचित समुदायों औऱ प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं से संतृप्ति करने का लक्ष्य रखा गया है।

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा जयंती मनाने से गौरवान्वित हुआ जनजातीय समुदाय : पीओ
परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनजातीय क्षेत्र के हरित और समग्र विकास सहित समुदाय के इतिहास, अस्मिता और विरासत को दुनिया के समक्ष उजागर करने और लोग उसका गौरव गान करें, ऐसे आयाम स्थापित किए हैं। वहीं, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू कर प्रधानमंत्री ने पूरे जनजातीय समुदाय को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने जनजाति समुदाय के उत्कर्ष और उन्नति के लिए लगातार कार्यरत प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने अनुरोध किया कि जिस तरह आजादी की लड़ाई में योगदान देने को आदिवासी आगे आए थे, उसी तरह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने के लिए भी वे आगे आएं। साथ ही उन्होंने यह दृढ़ विश्वास भी व्यक्त किया कि जनजाति समाज के साथ, विश्वास और सामूहिक प्रयास से ही विकसित भारत का संकल्प साकार हो पाएगा।

अफसरों ने दिलाई जनजातियां समाज को विकसित भारत की प्रतिज्ञा
पीएम का संदेश प्रसारित, लाभार्थियों को मिले हित पत्र, खिले चेहरे
शनिवार को तय रोस्टर के मुताबिक ब्लॉक पलिया के जनजातीय गांव सरियापारा और मसानखम्भ में बड़ी संख्या में मौजूद जनजातियां समाज के लोगों को नोडल अफसर डीपीओ भारत प्रसाद एवं परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने संयुक्त रूप से विकसित भारत की प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम में लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगो को न सिर्फ रूबरू कराया गया बल्कि वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश को भी प्रसारित कर अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हित पत्र भी प्रदान किया। साथ ही चयनित लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं पर साहित्य का वितरण किया।

19 को ढ़किया और पिपरौला पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा : डीएम
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह यात्रा व्यापक स्तर पर पहुंच बनाने के साथ-साथ सूचना-प्रसार और देश के विकास में सक्रिय हितधारक बनने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाने हेतु इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 19 नवंबर को दिवस नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनजातीय क्षेत्र ढ़किया एवं पिपरौला पहुंचेगी, जहां उसका जोरदार स्वागत होगा। अफसरो की पूरी टीम इन दोनों गांव में दस्तक देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *