
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री एवं खरीद फरोख्त की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा जी दूबे के नेतृत्व में कोतवाली पलिया की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह को अवैध मादक पदार्थ 10 ग्राम ब्राउन शुगर – स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल प्लेटिना रजि(संख्या- UP-26-AY-1221 व एक अदद एंड्रायड मोबाइल के साथ अतरिया क्रासिंग से पहले पलिया-भीरा रोड मेला घाट मोड के पास से दिनांक 24.11.2026 को समय 21.00 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 344/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया व मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल प्लेटिना रजि०संख्या- UP-26-AY-1221 को एम0वी0 एक्ट की धारा 207 में सीज किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।बरामदगी विवरण- अभियुक्तः-राजेन्द्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी राघवपुरी थाना हजारा जनपद पीलीभीत उम्र करीब 36 वर्ष ।> अभियुक्त के कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर- स्मैक बरामद।> परिवहन में प्रयुक्त (01 अदद मोटरसाईकिल प्लेटिना रजि०संख्या- UP-26-AY-1221> एक अदद एंड्रायड मोबाइल फोन मोटरोला ।आपराधिक इतिहासः-➤ मु0अ0सं0 089/2022 धारा 363 भादवि थाना हजारा जनपद पीलीभीत।➤ मु0अ0सं0 344/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पलिया जनपद खीरी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-1. उ0नि0 विवेक कुमार त्रिपाठी कोतवाली पलिया जनपद खीरी।2. का0 रामभूल वर्मा कोतवाली पलिया जनपद खीरी।3. का0 शनि यादव कोतवाली पलिया जनपद खीरी।4. का0 कृष्ण मुरारी कोतवाली पलिया जनपद खीरी।5. का0 रोहित भड़ाना कोतवाली पलिया जनपद खीरी।6. का0 राजपाल कोतवाली पलिया जनपद खीरी।
