


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (लखीमपुर )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया के नवीन पेराई सत्र 2026-27 के लिए प्रथम गन्ना लाने वाले बैलगाड़ी किसान हामिद शुब्बा एवं क्यूम निवासी ग्राम मरौचा ट्रॉली लेकर आने वाले तरसेम सिंह व बलजीन्दर सिंह निवासी फुलवरिया का क्रमशः यूनिट हेड ओ पी चौहान, इंजीनियरिंग हेड विकास मलिक, प्रोडक्शन हेड संजीव दूवे ,केन हेड राजीव तोमर , फाइनेंस हेड मनोज मिश्र ने शाल ओढाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। तथा गन्ना क्रय केंद्र से लाने वाले ट्रक ड्राइवर को भी शाल ओढाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारियों सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
यूनिट हेड ओ पी चौहान ने बताया कि शासन की नीति अनुसार इस वर्ष भी केवल एस एम एस पर्ची की सूचना किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी इस एस एम एस की पर्ची को मिल गेट /वाह्य क्रय केंद्रो पर गन्ना लाने पर दिखाना अनिवार्य होगा। यूनिट हेड ने सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए आग्रह किया है की सभी किसान भाई चीनी मिल में बैलगाड़ी /ट्राली वैध तिथि की एसएमएस पर्चियां पर ही गन्ना लाए। केन हेड राजीव तोमर ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं साफ सुथरा गन्ना लाने की अपील की।
