(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी)लखीमपुर खीरी, 20 नवंबर। लोकतंत्र की मजबूती का आधार जागरूक मतदाता और निष्पक्ष मतदान है। इसी उद्देश्य से आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन कर इस पहल की शुरुआत की।

कलेक्ट्रेट में स्थापित प्रदर्शन केंद्र अब मतदाताओं के लिए लोकतंत्र की कार्यशाला बनेगा। यहां आमजन को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझने तथा मतदान प्रक्रिया की बारीकियों को जानने का अवसर मिलेगा। मतदाता यह समझ सकेंगे कि उनका मत किस प्रकार दर्ज होता है और वीवीपैट के माध्यम से उसकी पुष्टि कैसे की जाती है।

इस पहल का मकसद मतदान प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह की भ्रांति दूर करना, निर्वाचन व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करना और नागरिकों को जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह, एसडीएम अर्चना ओझा, बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) संजय आनंद, तहसीलदार सदर मुकेश कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed