(ओमप्रकाश ‘सुमन’ )
पलिया कलां (खीरी) एक माह में तीन टूर्नामेंट, एक में चैंपियन और दो में रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा ,महाराष्ट्र से लखनऊ तक विजय का परचम, शानदार प्रदर्शन से लगातार लिख रही है सफलता की नई इबारत।
क्रिकेट के मैदान पर प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना का अद्भुत संगम जब देखने को मिलता है, तो सफलता स्वयं खिलाड़ियों के कदम चूमती है। नेशनल चैंपियन कुमार विशेष एवं उनकी टीम ने अपनी शानदार खेल यात्रा से इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। महज एक माह के भीतर राष्ट्रीय स्तर सहित लगातार तीन क्रिकेट टूर्नामेंटों में प्रतिभाग करना और तीनों प्रतियोगिताओं के फाइनल तक पहुंचकर एक में चैंपियन तथा अन्य दो में रनर-अप ट्रॉफी हासिल करना टीम की असाधारण उपलब्धि है।
टीम की यह गौरवशाली यात्रा महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट से प्रारंभ हुई, जहां कुमार विशेष एवं उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके पश्चात लखनऊ में आयोजित दो अन्य प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंटों में भी टीम ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि दोनों फाइनल मुकाबलों में टीम को उपविजेता रहकर रनर-अप ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा, लेकिन लगातार तीन प्रतियोगिताओं के फाइनल तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
हाल ही में एस0ए0आर0 स्पोर्ट्स ग्राउंड, लखनऊ में आयोजित लेट के0एन0 सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम ने रनर-अप ट्रॉफी प्राप्त कर अपनी उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया। राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनने के बाद लगातार दो अन्य टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचना टीम की निरंतरता, मजबूत खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाता है।एक माह के भीतर तीन टूर्नामेंटों में भाग लेकर तीनों के फाइनल तक पहुंचना किसी भी टीम के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। इसके पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अभ्यास, रणनीतिक तैयारी, आपसी तालमेल और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कुमार विशेष एवं उनकी टीम की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह संदेश देती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर अभ्यास और टीम भावना के साथ कठिन से कठिन चुनौती का सामना किया जा सकता है। खेल में जीत के साथ-साथ संघर्ष, अनुशासन और निरंतर बेहतर प्रदर्शन की भावना भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।
महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के बाद लखनऊ में लगातार दो टूर्नामेंटों के फाइनल तक पहुंचकर रनर-अप ट्रॉफियां हासिल करना टीम के आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। यह सफलता बताती है कि टीम लगातार बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा साबित कर रही है।
कुमार विशेष एवं उनकी पूरी टीम को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह विजयी यात्रा आगे भी जारी रहेगी और टीम क्रिकेट के बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।एक राष्ट्रीय चैंपियनशिप, दो रनर-अप ट्रॉफियां और तीन फाइनल मुकाबले—यह केवल उपलब्धियों का आंकड़ा नहीं, बल्कि संघर्ष, सामर्थ्य, निरंतरता और सफलता की प्रेरणादायी कहानी है।विजय का यह सिलसिला यूं ही जारी रहे… क्रिकेट के मैदान पर कुमार विशेष एवं उनकी टीम नई ऊंचाइयों को छूती रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *