(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की गर्दन कटकर अलग हो गई। हादसे में पत्नी, 2 साल के बेटे और छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर घायल है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र नीम गांव के ओदरहिया ग्राम निवासी अरविंद 30 पत्नी मोहिनी 24 साल के बेटे और छोटी बहन के साथ दूसरी बहन से मिलने जा रहे थे।जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मितौली थाना क्षेत्र में शिवाला तिराहे के पास सोमवार सुबह करीब 10:10 बजे हुआ। युवक अपनी पत्नी, 2 साल के बेटे अभ्यांश और छोटी बहन खुशबू 20 के साथ दूसरी बहन से मिलने उसके गांव जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे मोरंग लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी और चारों को रौंद दिया। घायल अरविंद(30) बाइक से अपनी पत्नी मोहिनी (24), 2 साल के बेटे अभ्यांश और बहन खुशबू (20) को लेकर अपनी बहन से मिलने सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र स्थित मूड़ा गांव जा रहे थे। चारों लोग एक बाइक पर सवार थे।अरविंद सुबह करीब 9:30 बजे घर से निकले थे। करीब 15 किमी जाने के जैसे ही वो मितौली के शिवाला तिराहे के पास पहुंचे तभी कस्त की तरफ से आए डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीन की घटना स्थल पर मौत अरविंद कुमार बुरी तरह घायल दोनों पैर टूटे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed