
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक – पश्चिमी के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा जी दूबे के नेतृत्व में कोतवाली पलिया की पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र पटिहन में महिला की चैन-स्नैचिंग करने वाले अभियुक्तगण 1. शिवा पुत्र प्रेमचन्द 2. पवन पुत्र रामरतन व अभियुक्तगणों से छिनैती का माल खरीदने वाले अभियुक्त 3. अमरनाथ पुत्र भरत को मानफार्म पर जाने वाले रास्ते पर केले के खेत के पास से दिनांक 27.09.2026 को प्रातः 07.28 बजे घटना में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल हीरो स्पलैण्डर व महिला से छीनी गई पीली धातु की चैन के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके क्रम में अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 288/26 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तगणों के पास से बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को एम०वी० एक्ट की धारा 207 में सीज किया गया व उपरोक्त गिरफ्ताशुदा अभियुक्तगणों को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।आपराधिक इतिहासः-1. अभियुक्त – शिवा पुत्र प्रेमचन्द स्थायी पता नई बस्ती ढाकिन थाना पलिया खीरी व हालपता मो०थारुपुरवा कस्बा व थाना पलिया खीरी उम्र करीब 22 वर्ष ।
> मु0अ0सं0 036/23 धारा 201/302/34/364 भादवि थाना गौरीफन्टा जनपद खीरी।
➤ मु0अ0सं0 386/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी।
> मु0अ0सं0 019/24 धारा 2 (बी) (1)/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना गौरीफन्टा जनपद खीरी।> मु0अ0सं0 037/26 धारा 87 बीएनएस थाना पलिया जनपद खीरी।
> मु0अ0सं0 1023/26 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना बारादरी जनपद बरेली।> मु0अ0सं0 288/26 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना पलिया जनपद खीरी।2. अभियुक्त – पवन पुत्र रामरतन नि० मो० ढाकिन थाना पलिया खीरी उम्र करीब 24 वर्ष ।> मु0अ0सं0 044/18 धारा 324/352/504/506 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी।> मु0अ0सं0 324/21 धारा 352, 354 (घ), 504, 506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना भीरा जनपद खीरी।> मु0अ0सं0 288/26 धारा 304 (2)/317(2) बीएनएस थाना पलिया जनपद खीरी।3. अभियुक्त – अमरनाथ पुत्र भरत स्थायी पता ग्राम खण्ड्डा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर हाल पता नई बस्ती ढाकिन थाना पलिया खीरी उम्र करीब 23 वर्ष।> मु0अ0सं0 288/26 धारा 304 (2)/317(2) बीएनएस थाना पलिया जनपद खीरी।बरामदगी विवरण:-01 अदद पीले धातु की चैन, 03 अदद मोबाइल फोन, भारतीय मुद्रा 590 रुपये व नेपाली मुद्रा 10 रुपया, छिनैती में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर रजि० नम्बर UP-31-CC-5333.
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः–1. उ0नि0 झारिया सिंह कोतवाली पलिया जनपद खीरी।2. हे0का0 जयप्रकाश यादव कोतवाली पलिया जनपद खीरी।3. हे0का0 अनुज कुमार कोतवाली पलिया जनपद खीरी।4. का0 अतुल त्रिपाठी कोतवाली पलिया जनपद खीरी।5. का0 लक्की सिंह कोतवाली पलिया जनपद खीरी।6. का0 कृष्ण मुरारी कोतवाली पलिया जनपद खीरी।
