पलिया कलां ,(खीरी) लखीमपुर खीरी में लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार, 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह आदेश सरकारी, निजी, CBSE, ICSE और अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और DIOS ने जारी किया आदेशस्कूलों की छुट्टी का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी किया गया है। इसमें सभी स्कूलों को शनिवार को शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखने के के निर्देश दिए हैं।
गलती से 26 जनवरी लिख गया था कल शनिवार 26 सितंबर 2026 पढा जाय।