पलिया कलां (खीरी)मोहम्मदी -खीरी 14 सितंबर, दून पब्लिक स्कूल, मोहम्मदी में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कविता-पाठ, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनमोहक नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक डॉ. गुरुमेजर सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कविता शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने हिंदी की समृद्धता, सरलता एवं भारतीय संस्कृति से उसके गहरे जुड़ाव को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य सतनाम सिंह ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक एवं शुद्ध प्रयोग का आह्वान किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती कविता शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य पढ़ने तथा अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी विद्यालय शिक्षक अजय पांडेय व श्रीमती कल्पना सिंह ने किया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी के मन में हिंदी के प्रति प्रेम,सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक प्रबल किया गया।