(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी। पंजाब एंड सिंध बैंक, शाखा पलिया द्वारा ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद एवं बैंकिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक कस्टमर मीटिंग का आयोजन पाम रिजॉर्ट्स होटल, दुधवा रोड, पलिया में किया गया।

कार्यक्रम में पंजाब एंड सिंध बैंक के महाप्रबंधक राजीव बंसल , क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ अवधेश नारायण सिंह ज क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली अक्षित चौधरी तथा मुख्य प्रबंधक शाखा पलिया सुमित शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बैंक अधिकारियों ने सम्मानित ग्राहकों से बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधाओं, डिजिटल बैंकिंग तथा ग्राहकों की आवश्यकताओं एवं सुझावों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने ग्राहकों को बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देते हुए बेहतर एवं सुगम बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में बैंक के सम्मानित ग्राहकों में शेर सिंह , दलवंत सिंह , अनिल जायसवाल, सलिल अग्रवाल , मुकेश अग्रवाल , गुरमीत सिंह , जसवंत सिंह संजीव जायसवाल, मंजीत खैरा सहित अन्य गणमान्य ग्राहक उपस्थित रहे। ग्राहकों ने बैंक अधिकारियों के समक्ष अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए।

ग्राहक बैठक का उद्देश्य बैंक एवं ग्राहकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी बनाना रहा। इस बैठक में बैंक की विभिन्न लोन स्कीम जैसे कि व्यापारियों के लिए व्यापार ऋण, किसानों के लिये केसीसी ऋण, A I F ऋण, फूड व एग्रो ऋण, मॉर्टगेज ऋण आदि के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में भी ग्राहकों को अवगत कराया गया। इस बैठक में ग्राहकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का महाप्रबंधक श्री राजीव बंसल जी के निर्देश संबंध अधिकारियों द्वारा पर मौके पर ही द्वारा त्वरित समाधान किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed