(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की 60 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस कैबिनेट के अहम फैसलों में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का प्रस्ताव भी शामिल है। सरकार के मुताबिक इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को करेंगे ।इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा के लिए किराया नहीं देना होगा।
इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा के लिए किराया नहीं देना होगा।कैबिनेट बैठक में इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है।
बता दें कि बीजेपी ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 60 साल की उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा करने की बात की थी।अब कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पास हो गया है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार 81 लाख महिलाएं निःशुल्क यात्रा करेंगी.।बस में फ्री सफर करने वाली महिलाओं को उम्र को लेकर आधार और वोटर कार्ड दिखाना होगा।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed