(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) दिनांक 18.08.2026 को मोहन उर्फ लाले उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र स्व० रामचरन नि० ग्राम बोझवा थाना पलिया जनपद खीरी की अपने घर पर सोते समय प्रातः करीब 5 बजे मृत्यु हो गयी थी। घर व आस पास के लोगो द्वारा अनुमान लगाया गया कि मोहन उर्फ लाले अकसर शराब का सेवन करते थे हो सकता है कि मृत्यु शराब पीने से हो गयी हो, जिसकी सूचना मिलने पर थाना स्थानीय की पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर घरवालो को विधिक प्रक्रिया से अवगत कराते हुए उन्हे समझा बुझाकर मृतक उपरोक्त के शव को पीएम हेतु भेज दिया गया था। आज दिनांक 19.08.2026 को चिकित्सकों की टीम द्वारा किये गये पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहन उर्फ लाले उपरोक्त की मृत्यु का कारण “DEATH IS DUE TO CARDIOGENIC SHOCK AS A RESULT OF MYOCARDIAL INFRACTION” पाया गया। अतएव शराब पीने के कारण मृत्यु के होने का सन्देह सहीं नहीं पाया गया, जिसे मृतक के परिवारीजनो व आस पास के लोगो द्वारा पीएम रिपोर्ट आने के बाद सहमत पूर्वक स्वीकार किया गया, और मृतक उपरोक्त के परिवारीजनो द्वारा मृतक के शव का सकुशल दाह संस्कार कराया गया। यह जानकारी
शिवा जी दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना पलिया, ने दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *