(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 15. 08 .2026 को समय करीब 11:30 बजे पलिया दुधवा मार्ग के फरसहिया गांव के तिराहे से 1- आनंद पुत्र श्रवण लोध उम्र करीब 13 वर्ष, 2- शिवा नाई पुत्र राजू नाई उम्र करीब 16 वर्ष, 3- रोहित पुत्र पप्पू पासवान उम्र करीब 16 वर्ष, 4- अनिकेत पुत्र राम किशन उम्र करीब 17 वर्ष, 5- अतीश पुत्र गोपाल उम्र करीब 17 वर्ष रोड क्रास कर रहे थे।उसी समय पलिया की तरफ से दुधवा की तरफ जाने वाली वैगनार चार पहिया वाहन HR 55 AW 5756 ड्राइवर अनिल सोनार पुत्र लाल सोनार निवासी इन्द्रेश गंज नई दिल्ली ने फरसहिया तिराहे के पास टक्कर मार दी। जानकारी मिली की पांच लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे । घटना कीजानकारी होते हुए ही पलिया पुलिस पहुंची सभी को अस्पताल भिजवाया ।टक्कर से जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी को तत्काल CHC पलिया भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपरोक्त आनंद लोध व शिवा नाई को मृत घोषित कर दिया, अन्य तीन घायल लोगों को जिला चिकित्सालय खीरी हेतु रेफर कर दिया गया है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *