(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) संपूर्णानगर खीरी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 49वीं वाहिनी द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना था। जी कंपनी कमलापुरी परिसर में आयोजित इस पहले बैच के प्रशिक्षण में क्षेत्र के 30 ग्रामीण विद्यार्थियों ने भाग लिया।सशस्त्र सीमा बलप्रशिक्षण कार्यक्रम 49वीं वाहिनी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में हरिशंकर शिक्षण सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया था।15 दिनों के इस शिविर में विद्यार्थियों को कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों, एमएस ऑफिस और दैनिक जीवन में इसके व्यावहारिक तथा डिजिटल उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *