पलिया कलां ( खीरी) पुलिस द्वारा बरामद ब्राउन शुगर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30,00,000/- (तीस लाख रुपये) बताई जाती है ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री व खरीद फरोख्त की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा जी दूबे के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1. अरसल पुत्र शब्बीर 2. विक्की कुमार साफी पुत्र बिष्णु साफी को 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) व उक्त कार्य के परिवहन में संलिप्त वाहन सं0 UP14CK4003 इटियोस रंग सफेद के साथ मुजहा एयरपोर्ट मार्ग के पुल पर से बहद ग्राम मुजहा से दिनांक 09.08.2026 को समय 01:50 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तगण नेपाल बार्डर, नानपारा से बहराइच के रास्ते पलिया, शाहजहाँपुर, पीलीभीत व उत्तराखण्ड तक यह कार्य कर रहे थे। अभियुक्त अरसल पुत्र शब्बीर उपरोक्त थाना गौरीफन्टा में पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में वाण्टेड अभियुक्त भी था। उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो को बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 237/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया। बरामदगी विवरण – अभियुक्तगण 1. अरसल पुत्र शब्बीर निवासी मो० माहिगिरान प्रथम कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 28 वर्ष।अभियुक्त के कब्जे से 100 ग्राम ब्राउन शुगर-स्मैक, 02 एन्ड्राइड मोबाइल, 400 रुपये भारतीय मुद्रा व अपराध में इस्तेमाल किये जाने वाली एक अदद कार पंजी0 सं0 UP14CK4003 TOYOTA ETIOS I 2. विक्की कुमार साफी पुत्र बिष्णु साफी निवासी मो० थारूपुरवा थाना पलिया जनपद खीरी मूल निवासी मो. जयनगर गायत्री मन्दिर वार्ड न0 10 थाना जयनगर मधुबनी बिहार उम्र करीब 30 वर्ष।अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर-स्मैक, 150 रुपये भारतीय मुद्रा ।
आपराधिक इतिहास -1. अरसल पुत्र शब्बीर निवासी मो० माहिगिरान प्रथम कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 28 वर्ष । मु0अ0सं0 161/2024 धारा 323/504/506 बीएनएस थाना पलिया जिला खीरी। मु0अ0सं0 352/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी। मु0अ0सं0 19/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट थाना गौरीफन्टा जिला खीरी। मु0अ0सं0 237/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी।2. विक्की कुमार साफी पुत्र बिष्णु साफी निवासी मो. थारूपुरवा थाना पलिया जनपद खीरी मूल निवासी मो. जयनगर गायत्री मन्दिर वार्ड न0 10 थाना जयनगर मधुबनी बिहार उम्र करीब 30 वर्ष। मु0अ0सं0 237/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-1. उ0नि0 अरविन्द कुमार मौर्या थाना पलिया जनपद खीरी।2. हे0का0 जयप्रकाश यादव थाना पलिया जनपद खीरी।3. का0 रविकान्त थाना पलिया जनपद खीरी।4. का0 मोहित कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।5. का0 उपेन्द्र कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।