(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां( खीरी) गुरुकुल एकेडमी, पलिया कलां में आयोजित उत्तर प्रदेश रीजनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में आगरा, प्रयागराज, कानपुर नॉर्थ, कानपुर साउथ, लखनऊ नॉर्थ, लखनऊ साउथ, बरेली, गोरखपुर, मेरठ एवं गाजियाबाद सहित विभिन्न जोन से लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 बालिका वर्ग
विजेता – कानपुर साउथ
प्रथम रनर-अप – गाजियाबाद
द्वितीय रनर-अप – लखनऊ नॉर्थ
अंडर-17 बालिका वर्ग
विजेता – गाजियाबाद
प्रथम रनर-अप – कानपुर साउथ
द्वितीय रनर-अप – लखनऊ नॉर्थ
अंडर-19 बालिका वर्ग
विजेता – कानपुर साउथ
प्रथम रनर-अप – गाजियाबाद
द्वितीय रनर-अप – लखनऊ नॉर्थ
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पंजाब एंड सिंध बैंक के रीजनल मैनेजर ए.एन. सिंह मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ पंजाब एंड सिंध बैंक, पलिया के मैनेजर सुमित शर्मा भी उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यामल डेयरी के मालिक सलिल अग्रवाल, गुरु नानक देव कॉलेज के चेयरमैन हरविंदर पाल सिंह, डून इंटरनेशनल स्कूल के एमडी जगत चौधरी, श्रीमती अभिलाषा अग्रवाल एवं संजीव जायसवाल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता को सफल बनाने में रेफरी शकील अहमद, लेखराज सिंह, राम अवतार, विनीत दहिया, राकेश कुमार, नितिन, राजू, राकेश मीणा एवं मुन्नू खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।प्रतियोगिता के दौरान कमेंटेटर रविंद्र गुप्ता एवं आरिफ ने शानदार कमेंट्री से माहौल को रोमांचक बनाए रखा। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मनीषा महेंद्र एवं केतन नाग ने किया।
विद्यालय की टीम के कोच वंश सिंह एवं टीम मैनेजर निर्भीक अग्रवाल ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरी एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।गुरुकुल एकेडमी द्वारा आयोजित इस रीजनल प्रतियोगिता ने पलिया क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को एक शानदार मंच प्रदान किया और पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। सभी प्रतियोगिता के इंचार्ज बृजमोहन मिश्रा ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।