(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुकुल एकेडमी में श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता के साथ विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों यू. पी. मिश्रा एवं श्री मंडल को अंगवस्त्र एवं सुंदरकांड की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल एवं अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि गुरु समाज के निर्माण के वास्तविक शिल्पकार होते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
समारोह का वातावरण श्रद्धा और सम्मान से ओत-प्रोत रहा तथा समस्त शिक्षक एवं विद्यालय परिवार ने गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *