(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)ग्लोबल टाइगर डे 29 जुलाई के परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 27.07.2026 को दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की समस्त रेंजों में लांग पेट्रोलिंग प्रारंभ की गई। यह पेट्रोलिंग अनवरत रुप से 24 घण्टे जारी रहेगी। इसका शुभारंभ आज प्रातः महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा द्वारा दुधवा पर्यटन परिसर में हरी झण्डी दिखाकर किया गया। शेष रेंजों की टीमों द्वारा पेट्रोलिंग अपनी-अपनी रेंजों में अपने-अपने लीडर के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया। दुधवा पर्यटन परिसर में दुधवा रेंज की टीम एवं सुरक्षा दल की टीम द्वारा पेट्रोलिंग प्रारंभ की गई। इस पेट्रोलिंग की मानीटरिंग वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, श्री दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां के साथ अन्य उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इस लांग पेट्रोलिंग में समस्त प्रकार पेट्रोलिंग सम्मिलित है, चार पहिया, दो पहिया वाहन, साइकिल, पैदल, हांथी, नांव आदि। इनमें पैदल पेट्रोलिंग को वरीयता दी गई है। आज विपरीत मौशम के बावजूद समस्त टीमों की लांग पेट्रोलिंग निरंतर जारी है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *