(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) थाना क्षेत्र गौरीफंटा भारत-नेपाल सीमा के पास शुक्रवार रात चलती सीएनजी अर्टिगा कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। 39वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे गौरीफंटा के निकट कजरिया सीमा चौकी से करीब 200 मीटर पहले की है।अर्टिगा कार पीलीभीत से गौरीफंटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में वाहन आग की लपटों से घिर गया।

एसएसबी और ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के खुटार निवासी प्रभाकर वर्मा पुत्र सुरेंद्र पाल वर्मा अपनी अर्टिगा कार (यूपी-27 बीक्यू-9602) से रिश्तेदारों और परिचितों के साथ गौरीफंटा जा रहे थे। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही 39वीं वाहिनी एसएसबी की एफ समवाय गौरीफंटा के कजरिया सीमा चौकी पर तैनात जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार के दरवाजे खोलकर चालक समेत सभी छह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed